पंजाब का ये जिला HIV मामलों में TOP पर, ट्रांसजैंडर भी निकले Positive

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2023 08:15 AM

this district of punjab is on top in hiv cases

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा हाल ही में विधानसभा में दी गई

चंडीगढ़: पंजाब में एच.आई.वी. पॉजिटिव मामलों में लुधियाना राज्यभर में पहले स्थान पर है। चालू वर्ष के दौरान गत जनवरी माह तक इस जिले में 1711 मामले सामने आए। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा हाल ही में विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष जनवरी माह तक राज्य में 10,109 मामले सामने आए हैं। लुधियाना के बाद बठिंडा में 1514 मामले दर्ज किए गए जबकि फरीदकोट में 708, मोगा में 712, फिरोजपुर में 647 तथा तरनतारन में 520 मामले सामने आए। इनमें से भी महिलाओं के कुल 1847 मामलों में से भी सर्वाधिक 233 मामले लुधियाना में ही सामने आए हैं।

मोहाली में 5 ट्रांसजैंडर पॉजिटिव
ट्रांसजैंडर के एच.आई.वी. पॉजिटिव होने के कुल 19 मामलों में से सर्वाधिक 5 मामले एस.ए.एस. नगर मोहाली से रिपोर्ट किए गए हैं। 15 वर्ष से कम आयु के एच.आई.वी. से पीड़ित 88 बच्चों में से 56 बालक तथा 32 बालिकाएं हैं। इनमें से भी सर्वाधिक 19 बालक लुधियाना जिला से संबंधित है जबकि 5 बालक व 5 बालिकाएं क्रमश: तरनतारन व पटियाला से पॉजिटिव रिपोर्ट की गई हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!