जिला तरनतारन में कोरोना से तीसरी मौत

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2020 11:00 AM

third death from corona in district tartaran

जिला तरनतारन में एक और व्यक्ति की मौत होने उपरांत उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है, जिसके अंतर्गत सेहत विभाग तरनतारन की

तरनतारन (रमन): जिला तरनतारन में एक और व्यक्ति की मौत होने उपरांत उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है, जिसके अंतर्गत सेहत विभाग तरनतारन की तरफ से मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 तहत करने की तैयारी की जा रही है।

गौर हो कि जिले में कोरोना के साथ यह तीसरी मौत हो चुकी है, जबकि एक कोरोना मुक्त व्यक्ति को घर रवाना किया गया है। सिविल सर्जन डा. अनूप कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह (50) पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी दीप एवेन्यू तरनतारन दिल की बीमारी संबंधित कुछ दिनों से बीमार था, जिसको उसके परिवारिक सदस्यों की तरफ से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

जहां उसका कोरोना सैंपल लिया गया। बीते दिन उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी रिपोर्ट मरने उपरांत पॉजीटिव आ गई है। सिविल सर्जन अमृतसर की तरफ से उनको सूचना दे दी गई है। इस कोरोना पीड़ित मृतक का अंतिम संस्कार तरनतारन में कोविड-19 के अंतर्गत किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!