दिल्ली चुनाव प्रचार करने गए कांग्रेसी विधायक की कार ले उड़े चोर

Edited By Vaneet,Updated: 04 Feb, 2020 02:32 PM

thieves flew to the congress mla car to campaign for delhi election

पंजाब से कांग्रेसी विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री भी पार्टी के लिए प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे....

जालंधर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव में सभी पार्टी के दिग्गजों द्वारा मैदान में उतर कर अपने-अपने उम्मीदवारों का साहस बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बीच पंजाब से कांग्रेसी विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री भी पार्टी के लिए प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे परंतु दिल्ली में उनकी गाड़ी चोरी हो गई। कांग्रेस विधायक की कार चोरी होने की खबर से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस 
जानकारी के अनुसार तरनतारन से कांग्रेसी विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री की कार को उनका ड्राइवर लेकर गया था। बीते रविवार की रात ड्राइवर ने विधायक को पंजाब भवन में छोड़ा क्योंकि उनके रहने का इंतजाम वहीं किया गया था। विधायक के ड्राइवर राजेंद्र कुमार के रुकने का इंतजाम राजेंद्र नगर के एक होटल में किया गया था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र ने रात के वक्त होटल के बाहर अपनी गाड़ी पार्क की थी। परंतु इसी रात चोर कार चोरी करके ले गए। अगली सुबह कार नहीं मिलने पर राजेंद्र ने धर्मवीर अग्निहोत्री को फोन कर कार गायब होने की सूचना दी। इसके बाद इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस थाने में कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस होटल के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!