फौजी की शादी से Punjab में मचा बवाल, हाथों में मेहंदी सजाए बैठी थी दुल्हन और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 26 Apr, 2025 01:32 PM

there was a ruckus in the wedding of a soldier

जानकारी के मुताबिक दुल्हा जोकि एक फौजी है और छुट्टी का बहाना बनाकर जल्दी शादी करने का दबाव बना रहा था।

फाजिल्का : शहर में चल रहे शादी समारोह में अचानक पुलिस पहुंचे ने लड़की के परिवार में हड़कंप गया। जानकारी के मुताबिक दुल्हा जोकि एक फौजी है और छुट्टी का बहाना बनाकर जल्दी शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी बीच चलती शादी में अचानक पुलिस पहुंच गई। इस दौरान लड़की को परिवार को पता चला कि दुल्हा पहले से शादीशुदा है और पुलिस उसकी पहली पत्नी के शिकायत पर ही शादी में आई है।

आपको बता दें कि, ये घटना फाजिल्का के गांव बक्खूशाह की है, जहां दुल्हा बारात लेकर पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने बताया कि लड़की का पिता नहीं उसके भाई कर्जा लेकर उसके शादी धूमधाम से कर रहे थे। इस दौरान दहेज में देने के लिए लड़की के भाईयो ने बुलेट मोटरसाइकिल, एसी अन्य जरूरी सामान खरीदा था। दुल्हे की इस हरकत से उनकी खुशियां धरी की धरी रह गई। 

लड़की की मां सुरजीत कौर ने बताया कि, दुल्हा गांव दोना नानका का निवासी है। उसने कहा कि वह बार-बार कह रहा था कि, उसे ज्यादा छुट्टी नहीं मिल रही है इसलिए 5 दिन के अंदर ही शागी करवाने की जिद की गई। इसके बाद भाईयों ने कर्जा लेकर बहन की शादी का इंतजाम किया। लेकिन जब शादी दौरान पुलिस ने पहुंच कर सारा सच बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने शादी रुकवा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि बिना तलाक हुए उसका पति दूसरी शादी करवा रहा है। इसके बाद पुलिस तुरन्त कार्रवाई करते हुए चल रही शादी में पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!