20 फीट तक लड़की को घसीटते ले गए मोटरसाइकिल सवार... Video में देखें कैसे ढाया कहर

Edited By Kamini,Updated: 05 Oct, 2024 02:21 PM

the robbers on motorcycles dragged the girl for a long distance

मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक लड़की अर्शदीप कौर को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए।

बरनाला : पंजाब भर में दिन-दिहाड़े लूट, छीना झपटी व चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला बरनाला से समाने आया हैं जहां मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक लड़की निशाना बनाने की कोशिश की। पीड़िता की पहचान अर्शदीप कौर के रूप में हुई, जिसने बड़ी ही बहादुरी से लुटेरों का सामना किया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार 2 लुटेरे लूट की नीयत से लड़की अर्शदीप कौर को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। दरअसल, लुटेरे लड़की का बैग छीन कर भाग रहे इसी दौरान अर्शदीप ने अपना बैग नहीं छोड़ा। लुटेरों ने पुरी कोशिश और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए, लेकिन आखिर में उन्हें बैग छोड़कर फरार होना पड़ा। 

बता दें ये मामला गत दिन-दिहाड़े दोपहर करीब 2 बजे का है। आइलैट्स का कोर्ट करती अर्शदीप बस स्टैंड को जाने वाली गली में जा रही थी। इसी दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की अर्शदीप को इस दौरान काफी चोटें भी आई हैं। उसके सिर में 6 के करीब टांके भी लगे। पीड़ित अर्शदीप ने घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!