गुरदासपुर–अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट के मालिक ने खुद को मारी गोली

Edited By Urmila,Updated: 06 Jan, 2026 10:22 AM

the restaurant owner shot himself

गुरदासपुर–अमृतसर नेशनल हाईवे पर बबरी नाके के पास स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा खुद को गोली मारने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरमन) : गुरदासपुर–अमृतसर नेशनल हाईवे पर बबरी नाके के पास स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा खुद को गोली मारने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक एक युवक ने कथित तौर पर स्वयं को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोली जानबूझकर चलाई गई या यह कोई हादसा था।

Tea Churi Restaurant

गोली चलने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी और सदर थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज लगातार जारी है।

Tea Churi Restaurant

इस संबंध में डीएसपी सिटी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चाय चूरी रेस्टोरेंट में गोली चलने की घटना हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह को गोली लगने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने खुद को गोली मारी है या फिर किसी गलती से गोली चल गई। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!