नगर निगम में नई वार्ड बंदी को लेकर लगे नक्शे को देखने के लिए राजनेताओं की दौड़ जारी

Edited By Urmila,Updated: 07 Jun, 2023 02:54 PM

the race of politicians continues to see the map

बीते लंबे समय से नगर निगम चुनाव को लेकर जारी सरगर्मियों से खुद को दूर रखे हुए कांग्रेस पार्टी के राजनेताओं द्वारा एकाएक निगम चुनाव संबंधी सक्रियता देखने को मिली है।

फगवाड़ा  (जलोटा): बीते लंबे समय से नगर निगम चुनाव को लेकर जारी सरगर्मियों से खुद को दूर रखे हुए कांग्रेस पार्टी के राजनेताओं द्वारा एकाएक निगम चुनाव संबंधी सक्रियता देखने को मिली है। जानकारी अनुसार  निगम परिसर में नए वार्ड बंदी को लेकर सरकारी तौर पर लगाए गए प्रस्तावित नक्शे को देखने के लिए विभिन्न राजसी दलों के राजनेताओं की दौड़ जारी थी वहीं उक्त नक्शे को देखने के लिए ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा के प्रधान मनीष प्रभाकर अपने साथी पूर्व कांग्रेसी पार्षद रामपाल उत्पल के साथ निगम परिसर में सक्रिय चर्चा करते हुए देखे गए हैं।

पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए पूर्व कांग्रेसी पार्षद रामपाल ने कहा कि जिस तरफ तर्ज पर निगम की नई वार्डबंदी नक्शे में प्रस्तावित की गई है वह हर लिहाज से गलत है। उन्होंने कहा कि शहर के कई वार्डों के इलाकों को आपस में जोड़ा गया है जिससे न तो वोटों की संख्या के आधार से और न ही इलाके में रहते संबंधित वर्ग विशेष के लोगों से संबंधित सरकारी गणित समझ में आ रहा है? इसी प्रकार नगर निगम फगवाड़ा के एक और पूर्व कांग्रेसी पार्षद जतिन्द्र वरमानी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट सांझा करते हुए लिखा कि निगम की नई वार्डबंदी का नक्शा बहुत गलत बनाया गया है जिसमें एससी वार्ड को जनरल और जनरल वार्डों को एससी किया गया है। यह फगवाड़ा के लोगों के साथ घोर बेइंसाफी है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इसके अतिरक्ति एक अन्य पूर्व कांग्रेसी पार्षद दर्शन लाल धर्मसोत ने पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि नई वार्डबंदी में बाजीगर बिरादरी के साथ अन्याय किया गया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। नगर निगम की प्रस्तावित नई वार्डबंदी हर लिहाज से गलत है,इससे आपसी भाईचारे में दूरियां बनेगीं।

नगर निगम की नई वार्डबंदी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है : विधायक धालीवाल

पंजाब केसरी के साथ विशेष भेंटवार्ता के दौरान फगवाड़ा विधानसभा से सीट से कांग्रेसी विधायक सरदार बलविन्द्र सिंह धालीवाल (प्रधान जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी) ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को निगम यह प्रस्तावित नई वार्ड बंदी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी के स्थानीय स्तर पर सक्रिय कुछ नेताओं के इशारे पर सरकारी अधिकारियों ने सोची-समझी रणनीति के तहत फगवाड़ा में आपसी भाईचारे में दरारें डालने हेतु किया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जिन वार्डों में एससी वर्ग के लोगों की संख्या बेहद कम है उनको एससी वार्ड घोषित करना और जहां एससी वर्ग के लोगों की बहुत ज्यादा संख्या है उनको अचानक जनरल वार्ड घोषित कर देना दर्शाता है कि वार्डबंदी के खेले गए गंदे राजसी खेल में आपसी भाईचारे को खराब करने का प्रयास हुआ है। धालीवाल ने कहा की नगर निगम फगवाड़ा का चुनाव कांग्रेस पार्टी डटकर लड़ेगी और निगम की सत्ता पर बड़ी लीड के साथ जीत प्राप्त कर काबिज होगी।

कांग्रेस में आपसी गुटबाजी का दौर फिर नजर आया

नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने के दावे कर रही कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटबाजी का दौर आज एक बार फिर देखने को मिला जब ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा का एक प्रधान जब नगर निगम में लगे हुए प्रस्तावित नई वार्ड बंदी के नक्शे को देखने हेतु पहुंचा तो उसके साथ ब्लॉक कांग्रेस का दूसरा प्रधान कहीं भी दूर-दूर तक दिखाई ही नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार फगवाड़ा कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक कांग्रेस के दोनों प्रधानों में आपसी मनमुटाव और राजसी मतभेद चल रहे है और एक गुट के कांग्रेसी नेता दूसरे गुट के साथ किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। पार्टी के ही कुछ कदावर नेताओं ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह विवाद फगवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस हेतु पार्टी हाईकमान के दो प्रधानों के फार्मूले के बाद बना है जिसका गंभीर असर अब पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सूत्रों की मानी जाए तो आने वाले दिनों में कांग्रेस हाईकमान फगवाड़ा में 2 ब्लाक प्रधानों के फार्मूले पर पुन: विचार कर फिर से एक ब्लाक प्रधान निश्चति कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!