पंजाब: Couple का कारनामा जान उड़ जाएंगे होश, हैरान करेगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 22 Nov, 2025 05:06 PM

the police registered a case against the couple

जिले में एक पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): जिले में एक पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद एक व्यक्ति को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई खुशिया सिंह के अनुसार, गांव मोहन के हिठाड़ के गुरबख्श सिंह ने मई में जिला पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने ऑफिशियली अमेरिका जाने के लिए फिरोजपुर शहर के अतुल पुरी और उसकी पत्नी साक्षी पुरी से संपर्क किया था।

उसने बताया कि उसने अपने कागजों पर और अलग-अलग समय पर उक्त दोनों को करीब 32 लाख 55 हजार रुपये दिए थे। पैसे देने के काफी समय बाद जब न तो उक्त दोनों ने उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एएसआई ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर साक्षी पुरी और अतुल पुरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!