पलों में उजड़ गया परिवार, पिता ने 5 महीने की नन्ही जान सहित दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Urmila,Updated: 25 Nov, 2024 10:30 AM

the family was destroyed in a moment

पंजाब के मोगा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां धर्मकोट-कोटसेखां रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।

मोगा: पंजाब के मोगा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां धर्मकोट-कोटसेखां रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार और उसके 5 महीने के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी भी घायल हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे के बाद पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मासूम की मां सड़क किनारे विलाप करती नजर नहीं आई।

मृतक की पहचान गांव मौजगढ़ निवासी मानक सिंह के रूप में हुई है। उनके भाई मेजर सिंह ने बताया कि मानक सिंह उनके बड़े भाई था और वह अपनी पत्नी और 5 महीने के मासूम बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। किसी ने उन्हें फोन कर हादसे के बारे में बताया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बताया कि उनके भाई और बच्चे की मौत के बाद उनका पूरा परिवार खत्म हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!