इंग्लेंड गए बेटे की राह देखते रह गया परिवार, जब आया तो मची चीख-पुकार

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2024 05:34 PM

the family kept waiting for the son who had gone to england

ब्लॉक के गांव साहदड़ा में उस समय शोक की लहर फैल गई जब गांव के युवक सुखजिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह का शव इंग्लैंड से गांव पहुंचा।

बलाचौर/पोजेवाल : ब्लॉक के गांव साहदड़ा में उस समय शोक की लहर फैल गई जब गांव के युवक सुखजिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह का शव इंग्लैंड से गांव पहुंचा। सुखजिंदर सिंह 16 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड गया था। जिसकी 12 अगस्त 2024 को ब्रेन हेमरेज के कारण मृत्यु हो गई। मृतक अभी अविवाहित था। युवक की मौत के बाद परिवार का माहौल बेहद गमगीन हो गया। रोते-बिलखते माता-पिता ने अपने बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर उसे अंतिम विदाई दी।

मृतक का अंतिम संस्कार पारिवारिक मैंबरों, रिश्तेदारों व दोस्तों की उपस्थिति में साहदड़ा गांव के श्मशानघाट में किया गया। शव को अग्नि छोटे भाई सुखदेव सिंह ने दिखाया गया। इस मौके पर अवतार सिंह साहदड़ा, टहल सिंह, सरपंच मनजिंदर सिंह, मलकीत सिंह जगतपुर, गुरतेल सिंह कंगा, हरपिंदर सिंह, मोहिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!