Edited By Kamini,Updated: 01 Mar, 2025 02:00 PM

शादी की चल रही तैयारियों के बीच लड़की के सदमें में जाने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज) : शादी की चल रही तैयारियों के बीच लड़की के सदमें में जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय हो गई थी और लड़की वालों ने सारी तैयारियां भी कर लीं। इसी बीच मौके पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की सदमें आ गई।
इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़के राहुल चायल और अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले पटियाला रहने वाले राहुल चायल नामक लड़के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, जिसकी तारीख भी पक्की कर ली गई। शादी की सारी तैयारियां कर ली गई। अब जब शादी की तारीख नजदीक आई तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here