अध्यापक की हैवानियत, छात्र के साथ क्रूरता की सारी हदें की पार

Edited By Urmila,Updated: 02 Jun, 2025 04:32 PM

teacher s brutality

नाभा के एक अध्यापक ने अपने ही छात्र के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने एक डीपीई के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया।

नाभा (खुराना) : नाभा के एक अध्यापक ने अपने ही छात्र के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने एक डीपीई के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह डीपीई अध्यापक सरकारी हाई स्कूल थूही के रूप में हुई। जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

परिजनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था। मोदीए सरकारी हाई स्कूल थूही में पढ़ता है, स्कूल में बनी सरकारी अकादमी में ट्रेनिंग भी करता है। हरिंदर सिंह स्कूल में डीपीई अध्यापक है और 28 मई को लड़का बायोमेट्रिक्स के संबंध में शाम को स्कूल आया और अध्यापक ने वादी को अपने घर बुलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और लड़के ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। नाभा पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!