तरुण चुघ ने Congress पर साधा निशाना, कहा- मोहब्बत की दुकान लेकर निकले पार्टी के शहजादे और अब...

Edited By Kamini,Updated: 13 May, 2024 03:45 PM

tarun chugh targeted congress

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में बोलते हुए कहा कि 4 जून को देश पी.एम. मोदी के नेतृत्व में जीतेगा। मोदी के नेतृत्व में 4 जून को 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता से सिर्फ झूठे वादे किए लेकिन आज देश मोदी की गारंटी देख रहा है और मोदी की गारंटी यानी विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी। 

मोदी की गारंटी का अर्थ है अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को निशुल्क इलाज की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरी होने की गारंटी। 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंजाब के लिए लाखों-करोड़ों रुपए भेजे लेकिन वो पैसा भ्रष्टाचार का एटीएम कांग्रेस ने लूटा और अब 'आप' भी उसी तरह लूट रही है। 'आप' ढेर सारे वादे करके सरकार में आई थी लेकिन सरकार में आते ही कांग्रेस की फोटो कॉपी बन गई। कांग्रेस ने जितना लूटा, 'आप' उतना भ्रष्टाचार कुछ महीनों में ही करना चाहती है। उद्योगों की बात कहकर सत्ता में आई 'आप' ने फेक वीडियो बनाने की दुकान खोल ली है। कांग्रेस के पुराने घोटाले पर कलम चलाने को भी तैयार नहीं है और 'आप' ने आते ही जनता पर डबल आर टैक्स लगा दिया गया। दिल्ली में भी तेलंगाना की जनता पर लगे डबल आर टैक्स की चर्चा हो रही है।

कांग्रेस के शहजादे चुनाव से पहले मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन अब कांग्रेस के शहजादे समाज में जहर घोलने में जुट गए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग को कंधा देने वाले देश के टुकड़े करने की बात कर रहे हैं। शहजादे के एक सलाहकार ने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन है। चुघ ने कहा कि भारत आज डिजिटल पावर है, फिनटेक पावर है, स्टार्ट अप पावर है, 5वीं बड़ी इकोनॉमी है और तो और स्पेस पावर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट का है,म तुष्टिकरण का है, भाई-भतीजावाद का है, कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आतंकवादियों के प्रति नरमी का है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है। लेकिन ये लोग मिडिल क्लास की कमाई का एक्स-रे करके, उसे अपने वोटबैंक में बांटने की घोषणाएं डंके की चोट पर कर रहे हैं। कांग्रेस की नस-नस में रेसिज्म का जहर भरा है, शहजादे के उस्ताद अपने ही देश के लोगों को चीन, अफ्रीका का बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास और देश विरोधी एजेंडे के सामने एक ही चट्टान है, वो है मोदी और मोदी को ताकत जनता के प्यार और वोट से मिलती है। चुघ ने स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!