Punjab Congress कमेटी के इंचार्ज देवेंद्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Kamini,Updated: 30 Apr, 2024 02:27 PM

punjab congress committee incharge devendra yadav gets big responsibility

कांग्रेस पार्टी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब इंचार्ज देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

पंजाब डेस्क : कांग्रेस पार्टी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब इंचार्ज देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ वह पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेन्द्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भी हैं। बता दें अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव व राजेश लिलोठिया संभावित दावेदार माने जा रहे थे। 

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!