Breaking: पंजाब में बड़ी वारदात, BJP नेताओं पर तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Radhika Salwan,Updated: 20 May, 2024 01:15 PM

major incident in punjab bjp leaders attacked with sharp weapons

शहर के मुख्य बाजार में शहीद उधम सिंह चौक के पास ढाबे पर रोटी खाकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

गुरुहरसहाए: शहर के मुख्य बाजार में शहीद उधम सिंह चौक के पास ढाबे पर रोटी खाकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना का पता चलते ही गुरुहरसहाए की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए, जिसके बाद इन घायलों का गुरुहरसहाय के सी.एच.सी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई और पुलिस द्वारा बाजार की दुकानों पर लगे सीसीटीवी चैक कराए जा रहे हैं, जिससे कोई सुराग मिल सके।

बता दें कि बीजेपी फिरोजपुर के युवा मोर्चा के महासचिव अविश कुमार को काफी चोटें आई हैं। इस जानलेवा हमले में कुलदीप कुमार (टोनी बाबा) सुनील कुमार भी घायल हो गये हैं। इस बीच पिछले कई दिनों से शहर में बी.एस.एफ और पुलिस प्रशासन की तरफ से समय-समय पर चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी पिछले दिनों शहर में हुई गुंडागर्दी के कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा इस घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!