Punjab: अब AAP ने दिया BJP को झटका, इस पूर्व विधायक को किया पार्टी में शामिल

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2024 04:20 PM

bjp former mla joined aap party

पंजाब में लोकसभा चुनावों से पहले पार्टियों में दलबल का सिलसिला लगातार जारी है। आज पहले बीजेपी ने 'आप' को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल किया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है।

फिरोजपुर : पंजाब में लोकसभा चुनावों से पहले पार्टियों में दलबल का सिलसिला लगातार जारी है। आज पहले बीजेपी ने 'आप' को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल किया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को फिरोजपुर से बड़ा झटका दे दिया है। 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू को 'आप' में शामिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने इस शमूलियत को लेकर एक ट्वीट भी शेयर किया है, ''फिरोजपुर  हलके से मजबूत हुआ आम आदमी पार्टी का परिवार... भाजपा को लगा बड़ा झटका... सी.एम. मान के नेतृत्व में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल.. पार्टी में स्वागत...।''  आपोक बता दें लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब सियासत गरमाई हुई है और पार्टियों में दलबदल का सिलसिला भी जारी है। पंजाब की राजनीतिक पार्टियों के नेता/विधायक/वर्कर एक पार्टी छोड़ दूसरी में शामिल हो रहे हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!