Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2024 08:02 PM
लोकसभा चुनावों के चलते राजनीति पार्टियों में दलबदल के चलते बीजेपी को जालंधर से बड़ा झटका लगा है।
जालंधर : लोकसभा चुनावों के चलते राजनीति पार्टियों में दलबदल के चलते बीजेपी को जालंधर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के सबसे करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अश्विनी जंगरील बड़ी संख्या में परिवार को साख लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
इस दौरान जालंधर टिकट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल अश्विनी जंगराल ने दावा किया है कि वह लोकसभा चुनावों में चरणजीत चन्नी को वेस्ट से भारी मतों से जीत दिलाएंगे। कांग्रेस में शामिल हुए अश्विनी जंगराल ने कहा कि दलबदलुओ से जालंधर की जनता बहुत परेशान है। वह 15 सालों से सुशील कुमार उनके काफी करीबी रहे और चुनाव में वह रिंकू का लगभग सारा काम देखते रहे हैं। लेकिन सुशील रिंकू के बार-बार पार्टिया बदलने के चलते वह उनका साथ छोड़ रहे है और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here