Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2022 02:52 PM

अगर हिम्मत है तो सामने से आकर हमला करें।
पंजाब डेस्कः तरनतारन के सरहाली थाने पर हुए रॉकेट लांचर पर हुए हमले के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में 6 महीने दौरान पुलिस की इमारत पर रॉकेट लांचर से यह दूसरा हमला हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए और बढ़ रही हिंसा को रोकने पर ठोस कदम उठाने चाहिए।
क्या कहा DGP ने
डी.जी.पी. गौरव यादव ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रात 11.22 बजे रॉकेट लांचर से हमला किया गया है। इस्तेमाल किया गया हथियार मिलिट्री ग्रेड का है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस आर.पी.जी. अटैक में पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान से हथियार भेजे गए हैं। दुश्मन देश रॉकेट का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड हाईवे से फैंका गया था। डी.जी.पी. गौरव यादव ने आतंकवादियों को चैलेंज करते कहा कि रात को छिप कर हमला करते हैं, अगर हिम्मत है तो सामने से आकर हमला करें।