मोगा में मिली संदिग्ध वस्तु, मौके पर पहुंचे पुलिस और सेना के अधिकारी

Edited By Kalash,Updated: 07 May, 2025 04:42 PM

suspicious object found in moga

पहलगाम हमले के बाद गत रात भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए हमले के बाद जहां पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

मोगा (गोपी राऊके, कशिश सिंगला): पहलगाम हमले के बाद गत रात भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए हमले के बाद जहां पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं मोगा में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। इन संदिग्ध वस्तुओं की सूचना मिलने पर पुलिस और वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा-लुधियाना हाईवे से सटे एक गांव के पास यह वस्तु मिली है, जिसके बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा निकटवर्ती गांव संधूआं वाला में भी बीती देर रात एक बड़ी संदिग्ध वस्तु शेड को फाड़ते हुए जमीन पर गिर गई। फिलहाल पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!