बरेली Live Show में Sunanda Sharma के बोल्ड ठुमकों पर बेकाबू हुई भीड़, मचा बवाल

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 02:05 PM

sunanda sharma live show in bareilly in controversy

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) एक बार फिर विवादों में घिर गई है।

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल, गाजियाबाद के बाद सुनंदा शर्मा का एक और Live Show विवादों में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के बाद अब बरेली में आयोजित उनके कार्यक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रविवार (5 अप्रैल) की रात फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘फ्यूचर फिएस्टा’ के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया, जब सिंगर की परफॉर्मेंस के बीच भीड़ बेकाबू हो गई।

PunjabKesari

सुनंदा के ठुमकों पर भीड़ हुई बेकाबू

जानकारी के मुताबिक, सुनंदा शर्मा के डांस परफॉर्मेंस के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जो जल्द ही हंगामे में बदल गया। एक भोजपुरी गाने (लॉलीपॉप) पर सुनंदा शर्मा के बोल्ड ठुमकों के दौरान कई युवक नियंत्रण खो बैठे और बैरिकेडिंग तोड़ दिए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को तुरन्त लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान सुनंदा ने ‘झुमका गिरा रे’ जैसे हिंदी गानों के साथ-साथ अपने लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘मेरी मम्मी नूं पसंद’ भी पेश किया। माहौल उस वक्त और ज्यादा गर्म हो गया, जब उन्होंने अपने पंजाबी गानों के बीच अचानक भोजपुरी ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर डांस शुरू किया, जिससे दर्शकों की भीड़ और उग्र हो गई। घटना के बाद शो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

PunjabKesari

पंजाबी सिंगर में दिखा भोजपुरी अंदाज

कार्यक्रम के दौरान सुनंदा शर्मा का भोजपुरी गाने पर किया गया डांस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने माहौल को पूरी तरह बदल दिया। शो के दौरान जैसे ही सुनंदा ने मशहूर भोजपुरी ट्रैक “लॉलीपॉप लागेलु” पर परफॉर्म करना शुरू किया, युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके डांस स्टेप्स और बोल्ड अंदाज ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई युवाओं ने हाथों से दिल का आकार बनाकर अपनी दीवानगी जताई, वहीं कुछ लोग पोस्टर लेकर पहुंचे थे जिन पर सिंगर के लिए खास संदेश लिखे थे। सुनंदा ने भी फैंस के साथ बातचीत की और उनके साथ सेल्फी लेकर माहौल को और खास बना दिया। इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें ‘भोजपुरी अवतार’ का टैग दे रहे हैं। पंजाब की इस स्टार को भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते देख दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari

टूटे बैरिगेड्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हालांकि, शो के दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई जब हजारों की भीड़ स्टेज के पास पहुंचने लगी। करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में कुछ युवकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात को संभालना मुश्किल होता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

पहले लाइव शो भी विवादों में

गाजियाबादी शोर: आपको बता दें कि इससे पहले सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद राज कुमार गोयल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में लाइव शो भी काफी विवादों में रहा। इस शो के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सुनंदा शर्मा के स्टेज में पर परफार्मेंस के दौरान अचानक एक युवक कूद पड़ा। यही नहीं युवक ने स्टेज पर चढ़कर सुनंदा के पैर छूने की कोशिश की। इस दौरान सुनंदा शर्मा चीखकर स्टेज के पीछे चली गई। इसके बाद वह इतनी डर गई कि उन्होंने दोबारा शो करने का फैसला लिया और बीच में छोड़कर चली गई।

मेरठ शोर: वहीं मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक उत्सव ‘स्पार्क-2026’ के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्टेज के पास बैठने और खड़े होने को लेकर छात्रों के 2 गुट आमने-सामने आ गए। मामूली बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और धक्का-मुक्की में कई छात्र घायल हो गए। कुछ छात्रों के कपड़े भी फट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!