सुल्तानपुर लोधी का नाम ‘सुल्तानपुर लोधी साहिब’ रखा जाए: हरप्रीत सिंह

Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2019 08:59 AM

sultanpur lodhi sahib

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी का नाम अब सुल्तानपुर लोधी साहिब रखने की मांग की है।

तलवंडी साबो(मुनीश): श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी का नाम अब सुल्तानपुर लोधी साहिब रखने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने 9 नवम्बर को श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खोले जाने पर खुशी भी प्रकट की।

हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं तथा भारत में सुल्तानपुर लोधी गुरु साहिब का बड़ा स्थान है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सुल्तानपुर लोधी का नाम सुल्तानपुर लोधी साहिब रखा जाए, ताकि संगत यह नाम सत्कार से ले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!