Golden Temple में माथा टेकने के बाद बोले सुखबीर बादल-पंजाब में नहीं छोड़ेंगे भाजपा का दामन

Edited By swetha,Updated: 27 Jan, 2020 02:05 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के झूठे वायदों को लेकर शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने निशाना साधा है।

अमृतसरःपंजाब में चाहे भाजपा नेता अकेले ही चुनाव लड़ने की ढींगे मार रहे हो,पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल गठजोड़ के हक में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चाहे कुछ भी हुआ हो पर पंजाब में अकाली-भाजपा का गठजोड़ अमन शांति वाला है। 

इस दौरान सुखबीर बादल दिल्ली चुनाव संबंधी बात करने से कतराते नजर आए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ अकाली दल का कोई सरोकार नहीं। भाजपा के साथ सी.ए.ए. कानून को लेकर मतभेद पर सुखबीर ने कहा कि वह सी.ए.ए. के हक में हैं। पर वह किसी के साथ भेदभाव के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए इसमें मुसलमान भाईचारे को भी शामिल किया जाए।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के झूठे वायदों को लेकर शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने निशाना साधते कहा कि कैप्टन ने युवाओं को गणतंत्र दिवस पर मोबाइल देने का वायदा किया था,जो उन्होंने आज पूरा नहीं किया। पंजाब सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाकर अपनी नाकामियां छुपाने का प्रयास कर रही है।

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते कहा कि यह कांग्रेस के इशारे पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. का भी पंजाब पुलिस पर कोई कंट्रोल नहीं है।  पंजाब में जितने भी एस.एस.पी., डी.एस.पी. वह सिर्फ नाम के ही हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी कांग्रेस को रिपोर्ट करते हैं और फिर वह फैसला करते हैं कि किस को पकड़ना है और किस को छोड़ना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के डी.जी.पी. का कोई नियंत्रण नहीं। यहां ड्रग्स स्मगलर गैंगस्टरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिरोजपुर से सांसद सुखबीर आज परिवार सहित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!