सुखविलास के मुद्दे पर सुखबीर बादल व सी.एम. मान आमने-सामने, किया ये चैलेंज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2022 11:21 PM

sukhbir badal and cm on the issue of happiness

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का चर्चित होटल सुखविलास पंजाब सरकार के निशाने पर आ गया है।

चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का चर्चित होटल सुखविलास पंजाब सरकार के निशाने पर आ गया है। पंजाब सरकार ने इस होटल के निर्माण को लेकर कई तरह के आरोप सुखबीर बादल पर लगाए हैं और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। सी.एम. मान ने कहा कि यहां पहाड़ी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती थी। अकाली दल ने सरकार के वक्त कैबिनेट मीटिंग बुला मंजूरी दे दी और जैसे ही यह होटल पूरा हुआ, कैबिनेट बुला फिर कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी लगा दी। मान सरकार अब इसकी जांच में जुट गई है कि आखिर चंडीगढ़ के नजदीक पहाड़ी क्षेत्र में यह होटल बना कैसे। इसी बात को लेकर सुखबीर बादल व सी.एम. मान आमने-सामने हो गए हैं और एक-दूसरे को खुलकर चैलेंज कर दिया है। 

वहीं दूसरी तरफ सुखबीर बादल ने सी.एम. मान के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है और हर तरह की जांच के लिए तैयार है। सुखबीर बादल का कहना है कि सुखविलास का एक भी कागज गलत नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!