प्रेमी के फोन न उठाने से खफा प्रेमिका ने दी जान

Edited By swetha,Updated: 06 Apr, 2020 09:55 AM

suicide case

प्रेमी द्वारा फोन न उठाने से खफा  सैनी कालोनी में युवती ने फंदाकर लगाकरर जान के दी।

जालंधर(वरुण): प्रेमी द्वारा फोन न उठाने से खफा  सैनी कालोनी में युवती ने फंदाकर लगाकरर जान के दी। युवती ने 3 माह पहले भी नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी परन्तु डाक्टरों ने उसे बचा लिया था। मृतका की पहचान लक्ष्मी (19) के तौर पर हुई है। थाना नं. 8 के सब -इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि रविवार प्रातःकाल करीब 6.30 बजे उनको सूचना मिली थी कि सैनी कालोनी में एक युवती ने सुसाइड कर लिया है।

उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो  लक्ष्मी की लाश पंखे से लटक रही थी। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि जांच पता लगा कि लड़की यू. पी. में रहते एक नौजवान के साथ प्रेम करती थी, परन्तु कुछ दिनों से वह  उसका फोन नहीं उठा रहा था। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली। उक्त परिवार भी यू. पी. का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि 3 माह पहले भी लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की थी परन्तु तब उसको बचा लिया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!