बी.एस.सी. एग्रीकलचर की छात्रा ने लगाया फंदा

Edited By swetha,Updated: 06 Feb, 2020 10:55 AM

शहर के एक उच्च शैक्षणिक संस्थान में बी.एस.सी. एग्रीकलचर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि लड़की के परिजन या संस्था के प्रबंधक मामले संबंधी कुछ बोलने को तैयार नहीं।

तलवंडी साबो(मुनीश): शहर के एक उच्च शैक्षणिक संस्थान में बी.एस.सी. एग्रीकलचर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि लड़की के परिजन या संस्था के प्रबंधक मामले संबंधी कुछ बोलने को तैयार नहीं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ कस्बे नजदीकी गांव की सुमनप्रीत कौर पुत्री जसपाल सिंह एक उच्च शैक्षणिक संस्थान में होस्टल में रहती खेतीबाड़ी के अंतिम समैस्टर की पढ़ाई कर रही थी। उक्त छात्रा ने बुधवार बाद दोपहर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जबकि उसकी रूममेट कक्षा लगाने के लिए गई हुई थी। जब वह वापस आई तो कमरा अंदर से बंद था। उसने बार-बार दरवाजा खटकाया पर कमरे का दरवाजा न खुला। संस्थान के कर्मियों ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो लड़की का शव पंखे से लटक रहा था। उसको तुरंत नीचे उतारकर शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। तलवंडी साबो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!