2 बच्चों के पिता की 40 Sec की Video ने उड़ाए हर किसी के होश, थाने पहुंचा मामला

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2023 10:29 AM

suicide by father in ludhiana

पुलिस के अनुसार परिजनों की तरफ से एक वीडियो भी पेश की है,जो 40 सैकेंड की है

लुधियाना(ऋषि): 2 बच्चों के पिता गौरव बजाज द्वारा अपने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में थाना डिवीजन नं.3 की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने वीरवार को शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों की पहचान विशाल,मनी अरोड़ा,मोंटू, तंबा और सन्नी अरोड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने यह मामला गौरव की पत्नी नेहा बजाज के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उक्त आरोपियों से 25 से 30 लाख रुपये का लेनदेन था,इसी के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान करने लग पड़े। पैसे किस व्यापार के है,उसकी जांच की जा रही है।

40 सैकेंड की वीडियो की पेश
पुलिस के अनुसार परिजनों की तरफ से एक वीडियो भी पेश की है,जो 40 सैकेंड की है,जिसमें वह इन्हीं लोगो के नाम ले रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!