सोतेले बाप की शर्मनाक हरकत, 5 वर्षीय मासूम के साथ की रेप की कोशिश

Edited By Mohit,Updated: 14 Jan, 2021 10:16 PM

stepfather child rape

हैबोवाल इलाके में हवस की आग में अंधे हुए एक सोतेले बाप ने 5 साल की मासूम बेटी से.............

लुधियाना (स.ह.): हैबोवाल इलाके में हवस की आग में अंधे हुए एक सोतेले बाप ने 5 साल की मासूम बेटी से रेप की कोशिश की। इससे पहले की वह अपने नापाक इरादे में कामयाब हो पाता बच्‍ची की मां की आंख खुल जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी मौनू की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता का 3 साल पहले देहांत हो गया था। उसकी मां ने डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव देवन के मौनू नाम के एक शख्‍स से दूसरी शादी कर ली। लोहड़ी की रात को पीडि़ता अपने छोटे भाई व मां के साथ बैड पर सो रही थी, जबकि आरोपी जमीन पर बिस्‍तर लगा कर सो रहा था।

इस दौरान मां के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उसने आरोपी को जगाया और खुद जाकर नीचे सो गई, जबकि आरोपी को बैड पर सुला दिया। रात करीब डेढ़ बजे जब अचानक उसकी आँख खुली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी उसकी बेटी के साथ रेप की कोशिश कर रहा था1 उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गया।

थाना प्रभारी सब इंस्‍पैक्‍टर नीरज चौधरी ने बताया कि रेप की कोशिश की केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है1 जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!