पंजाब में खेलों के समान के उद्योग को और मजबूत किया जाएगा : मीत हेयर

Edited By Kamini,Updated: 25 Feb, 2023 05:17 PM

sportswear industry to be further strengthened in punjab meet haier

मुख्यमंत्री भगवंत मान के यत्नों स्वरूप पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास की गति को और तेज करके पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाऐगी।

एस.ए.एस. नगर/ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के यत्नों स्वरूप पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास की गति को और तेज करके पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाऐगी। खेल के समान बनाने के लिए जाने जाते पंजाब में इस उद्योग को और मजबूत किया जाएगा। 

यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां एस.ए.एस. नगर स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आई.एस.बी.) कैंपस में 5वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के प्रदर्शनी केंद्र के दौरे दौरान खेल के समान की प्रदर्शनी देखते हुए बात कही। इस मौके पर खेल मंत्री को इस साल फ्रांस में होने वाले रग्बी विश्व कप में इस्तेमाल की जाने वाली रग्बी के साथ सम्मानित भी किया गया। 

मीत हेयर ने कहा कि राज्य के लिए गौरव वाली बात है कि जहां रग्बी विश्व कप में जालंधर में तैयार की रग्बी इस्तेमाल की गई वहीं पिछले समय में फीफा विश्व कप में पंजाब की बनी फ़ुटबाल और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब की बनी नैटबाल इस्तेमाल की गई है। उन्होंने कहा कि चाहे कई खेल मुकाबलों में भारत की टीम नहीं हिस्सा लेती परन्तु पंजाब में बना खेलों का समान वैश्विक मुकाबलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!