Ludhiana : तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचला, आरोपी मौके से फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2024 07:18 PM

speeding truck crushes scooter rider in ludhiana

प्रताप नगर बसंत पार्क में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ड्राइवर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। जब राहगीर इक्ट्ठे हुए तो ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने स्कूटर चालक नरेंदर कुमार...

लुधियाना (गौतम) : प्रताप नगर बसंत पार्क में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ड्राइवर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। जब राहगीर इक्ट्ठे हुए तो ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने स्कूटर चालक नरेंदर कुमार निवासी माडल टाऊन एक्सटेंशन के बयान पर नाभा के रहने वाले मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए बयान में नरेंदर कुमार ने बताया कि वह मूंगफली मंडी से गिल रोड की तरफ जा रहा था कि रास्ते में उक्त ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी तेज रफ्तार से लापहरवाही से ट्रक चलाते हुए आ रहा था। टक्कर के कारण वह गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी अपना ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!