Mango Lovers के लिए खास खबर, चौंकाने वाली मामला आया सामने

Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2025 07:03 PM

special news for mango lovers

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आम खाने के शौकीन होते हैं। वहीं आम को लेकर एक हैरानीजनक रिपोर्ट सामने आई है।

पंजाब डेस्क : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आम खाने के शौकीन होते हैं। वहीं आम को लेकर एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। आम में जहर घोलने का कारोबार उपमंडल मुकेरियां में जोरों पर है। यह बात लोगों को हैरान कर सकती है क्योंकि जिस आम को लोग बड़े ही चाव के साथ खा रहे हैं उसमें जहर भरा जा रहा है। दुकानों और रेहड़ियों पर सजे पीले पीले रसीले खूबसूरत आम देखकर मन चित्त उसका जायका लेने के लिए ललचा जाता है तो अलर्ट हो जाइए।

PunjabKesari

आम के इस सीजन में आपको बीमार करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आम को पकाने के लिए इसमें जो जहरीला कैमिकल मिलाया जा रहा है वह मिठास के साथ-साथ आपके शरीर में जाकर बीमारियों को फैलाने में सहायक सिद्ध होगा। कच्चे आम को चंद घंटे में तैयार कर पीले करने का गौरखधंधा बैखौफ किया जा रहा है जबकि आम के व्यापारी को भी पता है कि यह जहर मिला आम लोगों के लिए हानिकारक है।

बात करने पर एक व्यापारी ने बताया कि हम क्या करें यह जानते हुए भी कि यह नुकसानदायक है आम को पकाना पड़ता है। इससे आम जल्दी पक जाता है। आम को जहरीला पदार्थ फूंटोस की मदद से पकाया जाता है जबकि इसका इस्तेमाल कृषि कार्य के लिए किया जाता है। व्यापारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक ड्रम में पानी भरकर फूंटोस की कुछ बूंदों को उसमें मिलाया जाता है जिसके बाद कच्चे एवं खट्टे आमों की पेटियों को खोलकर इसमें डाल दिया जाता है। महज कुछ मिनट के बाद इन आमों को निकाल कर अखबार में लपेट कर रख दिया जाता है और कुछ घंटे बाद यह आम लोगों के खाने के लिए तैयार हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक जिस जहरीले पदार्थ से आम को पकाया जाता है वह मानव शरीर के लिए बेहद ही हानिकारक है। लोगों का कहना है कि स्थानीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शहर में बिक रहे ऐसे फलों पर रोक लगानी चाहिए और उन्हें नष्ट करवाना चाहिए, ताकि आमजन किसी रोग की चपेट में न आ सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!