पानी के मुद्दों पर कल खन्ना पहुंचेगे सिमरजीत सिंह बैंस

Edited By Mohit,Updated: 10 Aug, 2019 09:03 PM

simarjit singh bains will reach khanna tomorrow on water issues

आज यहां बातचीत करते हुए लोक इंसाफ पार्टी हलका खन्ना के इंचार्ज सरबजीत सिंह कंग ने बताया...............

खन्ना (कमल): आज यहां बातचीत करते हुए लोक इंसाफ पार्टी हलका खन्ना के इंचार्ज सरबजीत सिंह कंग ने बताया पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस 11 अगस्त को खन्ना स्थित पार्टी कार्यलय में पहुंचकर पार्टी वर्करों के साथ पार्टी द्वारा पंजाब के पानी के लिए किए जा रहे संघर्ष के मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई अन्य राज्य अपनी जमीन का एक दाना पंजाब को नहीं देता तो पंजाब के पानी पर भी किसी अन्य राज्य का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर लोक इंसाफ पार्टी सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस सुबह पार्टी कार्यलय में करीब 11 बजे पहुंचेगे। इस मौके हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह कंग सी आर, रघुबीर सिंह बिट्टू, अमृतपाल सिंह बाहोमाजरा, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह भुम्दी, संजीव कुमार, परमिंद्र सिंह, मुख्तियार सिंह कन्नू, राजा भुल्लर तथा अन्य वर्कर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!