बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख जत्थेबंदियां उठाएंगी यह कदम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2022 03:46 PM

sikh jathebandis give demand letter to the president regarding prisoner sikhs

2022 के चुनावों का समय नजदीक आने पर एक बार फिर बंदी सिंहों की रिहाई का मामला जोरों-शोरों से उठ रहा है। इसी के चलते समूह सिख जत्थेबंदियों.......

अमृतसर(गुरिन्दर सागर): 2022 के चुनावों का समय नजदीक आने पर एक बार फिर बंदी सिंहों की रिहाई का मामला जोरों-शोरों से उठ रहा है। इसी के चलते समूह सिख जत्थेबंदियों की तरफ से अमृतसर के निजी होटल में एक प्रैस कांफ्रेंस की गई। पत्रकारों के साथ बातचीत करते उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 11 जनवरी को एक रोष मार्च निकालेंगे जो कि चंडीगढ़ से राष्ट्रपति भवन तक जाएगा और राष्ट्रपति से मांग की जाएगी कि जल्द ही बंदी सिंहों की रिहाई करवाई जाए।

यह भी पढ़ें : DC Office के बाहर BJP वर्करों के धरने में पहुंचा निहंग सिंह, स्थिति बनी तनावपूर्ण

इस दौरान पत्रकारों को और जानकारी देते हुए प्रोफेसर बलजिन्दर सिंह हवारा कमेटी ग्रुप ने बताया कि बंदी सिंहों के बीच में से प्रो. दविन्दरपाल भुल्लर की रिहाई के लिए सभी अर्जियां मंजूर हो चुकी हैं। सिर्फ दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दस्तखत होने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में वोटें लेना जाती है तो तुरंत ही अरविन्द केजरीवाल को प्रो. दविन्दरपाल भुल्लर की रिहाई के लिए दस्तखत कर देने चाहिएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए कि अपने चुनाव मेनिफेस्टो में बंदी सिंहों की रिहाई का विवरण दें कि अगर उनकी सरकार पंजाब में आती है तो वह बंदी सिंहों की रिहाई के लिए जरूर कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को किए जा रहे रोष मार्च में जहां वह राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि बंदी सिंहों की रिहाई की जाए वहीं केंद्र सरकार के आगे भी अपील करते हैं कि जल्द से जल्द बंदी सिंहों की रिहाई की जाए क्योंकि सभी बंदी सिंह अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं।   

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी ने जारी की 8वीं लिस्ट, जालंधर सैंट्रल से यह होंगे 'आप' के उम्मीदवार
 
गौरतलब है कि जब भी पंजाब में चुनावों का माहौल होता है तभी 1984 और बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा जोरों-शोरों से तूल पकड़ता है। अब देखना यह होगा कि कौन-सी राजनीतिक पार्टी बंदी सिंहों की रिहाई करवा कर यह सेहरा अपने सिर लेती है। क्योंकि पंजाब में लंबा समय शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का राज रहा और उन्होंने भी पंजाब में इसी मुद्दे पर राजनीति की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!