Edited By Kamini,Updated: 12 Jul, 2025 05:27 PM

मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी फरार हो गया है, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में हथियारों की सप्लाई करने वाला शहबाज अंसारी एक बार फिर अंतरिम जमानत के बाद से फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि, पिछले महीने अंसारी ने फिर अपनी पत्नी की सर्जरी की हवाला दिया और अंतरिम जमानत ले ली। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा फरार है। पुलिस उसकी लोकेशन भी पता नहीं लगा पा रही है क्योंकि उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जिस पत्नी के सर्जरी के लिए उसने जमानत ली थी वह भी लापता है। अदालत में उसने जो पता लिखवाया था वहां पर भी वह नहीं रहता। बता दें कि, 2023 में भी अंसारी ने अपनी पत्नी की प्रेगेंनसी के बहाने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी। लेकिन समय पूरा होने के बाद भी अंसारी वापस नहीं आया है। अदालत ने अंसारी को 5 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन उसने नियमों का उल्लंघन किया और अदालत में पेश नहीं हुआ।
आपको ये भी बता दें कि, अंसारी एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ है। एनआईए और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एनआईए की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौराव उससे हथियार बरामद किए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को वह हथियार सप्लाई करता था और हवाला के जरिए लाखों रुपए कमाता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here