खन्ना में मशहूर कारोबारी की दुकान पर चली गोलियां, CCTV में कैद घटना

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2026 02:59 PM

shots fired at renowned businessman s shop in khanna

हलका पायल के एक प्रसिद्ध कारोबारी और आढ़तिया हरिश कुमार नोना की दुकान पर देर रात

खन्ना: हलका पायल के एक प्रसिद्ध कारोबारी और आढ़तिया हरिश कुमार नोना की दुकान पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात हमलावर उनकी आढ़त की दुकान पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शगनप्रीत सिंह और उनके पिता दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 
दुकान पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि देर रात दो अज्ञात व्यक्ति आए और दुकान पर करीब 6 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। उस समय दुकान के अंदर दो लोग मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।वहीं, आढ़तिया यूनियन के वाइस प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला ने कहा कि पूरा आढ़तिया समुदाय हरिश कुमार नोना के साथ खड़ा है और प्रशासन से मांग करता है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंचे डीएसपी पायल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!