Jalandhar के आश्रम में 7 लड़कियों ने किया चौंकाने वाला कांड, मौके पर मची भगदड़

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2024 07:46 PM

shocking act of girls in jalandhar ashram

थाना 2 कि पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ 109, 132, 115/221, 61/2 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जालंधर : शहर में स्थित गांधी वनिता आश्रम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि कपूरथला चौक के पास स्थित आश्रम से 7 के करीब लड़कियां भागने की कोशिश करते हुई पकड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां चोरी, ड्रग तस्करी और हत्या के मामले में आश्रम में बंद हैं। इन्होंने भागने के दौरान महिला होमगार्ड अमृत कौर का सिर भी फोड़ दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लेकिन आश्रम की दीवार ऊंची होने के चलते ये भागने में असफल हो गई और तुरन्त हरकत में आए अन्य स्टाफ द्वारा उन्हें काबू कर लिया गया। आरोपियों लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सातों लड़कियां कमरे से बाहर तो आ गई लेकिन बाहर तैनात महिला होमगार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने होमगार्ड के सिर पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामला की जांच शुरू की। गौरतलब है कि इन 7 लड़कियों में से 2 ड्रग केस में, 3 हत्या के केस में और 2 लड़कियां चोरी के केस में     शामिल हैं। आपको बता दें कि 2021 में इस आश्रम से  46 लड़कियां भागी थी,जिन्हें कपूरथला चौक के पास रोक लिया गया था। 

थाना 2 कि पुलिस ने 7 लड़कियां सिमरन, मनजली, खुशी, साक्षी, प्रिया, मुस्कान व सोनिया ने पंजाब होमगार्ड की लेडी के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ने आरोप में 109, 132, 115/221, 61/2 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!