शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए इन मुद्दों का किया विरोध

Edited By Kamini,Updated: 23 Dec, 2021 05:35 PM

shiromani akali dal protested on these issues accusing congress government

आज शिरोमणि अकाली दल ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा। सुखबीर बादल ने कहा दरबार साहिब बेअदबी दुखद...

चंडीगढ़: आज शिरोमणि अकाली दल ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा। सुखबीर बादल ने कहा दरबार साहिब बेअदबी दुखद घटना है। शिरोमणि अकाली दल डिमांड करता है दरबार में हुई इस घटना के पीछे किसका हाथ यह पता लगाया जाए। पंजाब जल्दी से जल्दी हाई कोर्ट के जज से सीटिंग करे। रोजाना बम ब्लास्ट, अपह्रण, बेदअबदी की घटनाएं हो रही हैं। यह सब चुनावों से पहले ही क्यों हो रही हैं। उन्हेंने पंजाब सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है। 

कांग्रेस सरकार ने कहा था कि इस घटना में दो दिन में कार्रवाई की जाएगी लेकिन आज इतने दिन बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुखबीर बादल ने कहा कि इसके विरोध में 2 जनवरी को दरबार साहिब के मंजी हॉल में एक विशाल पंथिक सभा का आयोजन किया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में यह विशाल पंथिक सभा आयोजित की जाएगी। इस बीच सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार से पहले 1984 में दरबार साहिब पर बड़ा हमला हुआ था और अब यह पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतिहास दोहरा रही है।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वह अपनी पार्टी के लिए जान भी दे सकते हैं। वह कमेटी का आदेश मानने वाले हैं पार्टी उनकी जहां ड्यूटी लगाएगा वह करेंगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी सरकार आएगी, क्योंकि सरकारे बदलती रहती है एक आती तो दूसरी जाती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा दरबार साहिब में हुई बेअदबी का। प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते कहा कि बेअदबी के दोषियों को बचाया जा रहा है। बेअदबी को लेकर अब तक चन्नी सरकार ने क्या किया है। 

मजीठिया पर एफ.आई.आर. के सवाल पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा शिरोमणि अकाली दल किसी झूठे केस से नहीं डरता। इस केस में तीन डी.जी.पी. ने इंकार कर दिया ए.डी.पी. ने इंकार करने के बाद भी पंजाब सरकार ने एक नलायक चट्टोपाध्याय को डी.जी.पी. की ड्यूटी पर लगाकर मजीठिया को झूठे केस में फंसाया और एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। मजीठिया पर झूठ केस दर्ज नहीं करने पर डी.जी.पी. बदले गए हैं। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी बेअदबी करवा सकती है कत्लेआम करवा सकती है वह कुछ भी कर सकती है। 

लुधियाना ब्लास्ट पर सुखबीर बादल ने बोलते हुए कहा कि कि इतने साल में तो एक भी बॉम्बर नहीं आया पंजाब में अब जब चुनाव नजदीक हैं तो कहां से आया ये बॉम्बर किसने इसको भेजा है। नवजोत सिंह सिद्धू पर सुखबीर पर तंज कहा कि वह एजैंसियों का आदमी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!