मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2022 01:26 PM

shaganpreet the former manager of moosewala

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है

चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने विक्की मिडूखेड़ा हत्या मामले में शगनप्रीत की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दिया है। अदालत ने शगनप्रीत को सुरक्षा देने के आदेश दिए है। 

इसके साथ ही अदालत द्वारा इस याचिका का निपटारा कर दिया गया है। इससे पहले अदालत ने कहा था कि शगनप्रीत को भारत आकर जांच में शामिल होना पड़ेगा। बता दें कि शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में याचिका डालकर विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या केस में अग्रीम जमानत की मांग की थी। शगनप्रीत पर पिछले साल मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या मामले में शामिल होने का आरोप है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!