कालाबाजारीः लागत 30 पर कीमत 125 रुपए किलो,ICP पर खड़े हैं अफगानी प्याज के 35 ट्रक

Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2019 08:38 AM

sfghani onion

कुलियों की हड़ताल के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था आयात

अमृतसर(नीरज) : आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर पिछले एक सप्ताह के दौरान 40 हजार क्विंटल प्याज का आयात हो चुका है। इसके बावजूद रिटेल में प्याज के दाम कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रिटेल में प्याज के दाम 125 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर पाकिस्तान के रास्ते हर रोज 20 ट्रक अफगानी प्याज का आयात हो रहा है और एक ट्रक में 250 से 300 क्विंटल के बीच अफगानी प्याज होता है।

कुलियों की हड़ताल के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था आयात
 कुलियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को अफगानी प्याज का आयात कुछ समय के लिए प्रभावित जरूर हुआ लेकिन हड़ताल खुलने के बाद हालात फिर से सामान्य हो गए हैं। आलम यह है कि बुधवार को आई.सी.पी.पर अफगानी प्याज के 35 ट्रक आ गए जो अफगानी प्याज की अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अभी पाकिस्तानी आई.सी.पी. में प्याज के कम से कम 100 ट्रक कतार में खड़े हैं, जिनकी भारतीय आई.सी.पी.में एंट्री होना बाकी है।

30 रुपए किलो की लागत वाला अफगानी प्याज बिक रहा 100 से 125 रुपए किलो
प्याज की ब्लैक का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि जो अफगानी प्याज पाकिस्तान के रास्ते आयात किया जा रहा है उसके आयात की लागत 30 रुपए किलो के करीब बनती है। अन्य खर्चे भी शामिल कर लिए जाएं तो इसकी लागत पर 35 रुपए किलो खर्च आता है लेकिन रिटेल मार्कीट में यही प्याज 100 से 125 रुपए किलो के भाव में बेचा जा रहा है।  इस कालाबाजारी को रोकने में जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!