Love Affair : इश्क में अंधी पत्नी ने बना डाला Murder Plan, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 07:05 PM

sensational murder of a young man due to love affair

जिले के गांव सुक्खनवाला में प्रेम सम्बंधों के चलते एक व्यक्ति का कत्ल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक गुरविंदर सिंह की पत्नी रुपिन्द्र कौर व उसके प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआना निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के...

फरीदकोट (राजन): जिले के गांव सुक्खनवाला में प्रेम सम्बंधों के चलते एक व्यक्ति का कत्ल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक गुरविंदर सिंह की पत्नी रुपिन्द्र कौर व उसके प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआना निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार एन.आर.आई परिवार से सम्बंधित गुरविंदर सिंह का विवाह वर्ष 2023 में फरीदकोट की रहने वाली रुपिन्द्र कौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद रुपिन्द्र कौर कैनेडा चली गई थी, मगर 2024 में उसे वहां से डिपोर्ट करके वापस भेज दिया गया। इस दौरान उसके बल्लूआना निवासी हरकमलप्रीत सिंह के साथ प्रेम सम्बंध बन गए, जो उसके साथ ही कैनेडा से डिपोर्ट हुआ था।

मृतक की बहन मनवीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अकसर ही रुपिन्द्र कौर व हरकंवलप्रीत सिंह के सम्बंधों बारे जानकारी देता रहता था व उसके संदेश भी जाहिर किया था कि उसका कत्ल कराया जा सकता है। एक दिन पहले परिवार को गुरविंदर सिंह की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसका कत्ल रुपिन्द्र कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया है। कत्ल के लिए मृतक को या तो कोई जहरीली दवाई दी गई या फिर उसका गला घोंटा गया है।

इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में रुपिन्द्र कौर व हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रुपिन्द्र कौर को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी तरलोचन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के मैडीकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कत्ल की यह वारदात प्रेम सम्बंधों के चलते अंजाम दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!