सनसनीखेज वारदात: पत्नी के सामने पुजारी का किया कत्ल, मंदिर में ही परिवार को बनाया बंधक

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Jul, 2020 01:53 PM

sensational incident murder of priest in front of wife

दर्शनशाम नाम का यह पुजारी अपने मंदिर में रात को जब परिवार के साथ सो रहा था तो 10 -12...

अमृतसर (सुमित): हलका मजीठा के गाँव गोपालपुरा में एक मंदिर के पुजारी का कत्ल का मामला सामने आया है। दर्शनशाम नाम का यह पुजारी अपने मंदिर में रात को जब परिवार के साथ सो रहा था तो 10 -12 लुटेरे देर रात लगभग 2 बजे के करीब मंदिर की दीवार पार कर अंदर दाख़िल हुए और उन्होंने पुजारी के परिवार पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

इस दौरान उनको इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इसमें पुजारी की मौत हो गई। कत्ल के बाद उन्होंने उसके परिवार को बंधक बनाया और उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की, वारदात में पुजारी की पत्नी भी बुरी तरह ज़ख्मी हो गई, जिसका इलाज अमृतसर के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

PunjabKesari

वारदात के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ रहे अपराध की तस्वीर दिखाई है। लुटेरों ने जहाँ पुजारी का कत्ल कर दिया, वही हज़ारों रुपए की नगदी भी लूट कर फ़रार हो गए। दूसरी तरफ मृतक पुजारी के परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामलो में कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!