फगवाड़ा में खूनी वारदात: पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2026 11:11 AM

husband brutally murdered wife

फगवाड़ा के घनी आबादी वाले गांव चक्क हकीम में किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय विवाहिता की उसके ही पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज सूचना मिली है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले गांव चक्क हकीम में किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय विवाहिता की उसके ही पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज सूचना मिली है। मृतका की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है जो मूल रूप से स्थानीय फैक्ट्री में काम करके अपना गुजारा करती थी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। डी.एस.पी. फगवाड़ा सहित भारी पुलिस बल और सदर थाने के एस.एच.ओ. तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुलविंदर कौर अपने पति दविंदर सिंह के साथ गांव चक्क हकीम में एक किराए के मकान में रह रही थी। उसका आरोपी पति दविंदर सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी दविंदर सिंह ने तैश में आकर कुलविंदर कौर के सिर पर किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ कई गंभीर वार कर दिए। सिर पर लगी इन घातक चोटों के कारण अत्यधिक खून बह गया और कुलविंदर कौर ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना की भनक लगते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों इंद्रजीत कौर और उनके फूफा के लड़के रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास बंगा क्षेत्र से फोन पर सूचना मिली थी कि दविंदर सिंह उनकी पुत्री की हत्या करके अपने गांव लंगेरी पहुंच चुका हैं। मृतका के परिजनों ने रोते-बिलखते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि ऐसे हैवान और कड़े दिल के इंसान को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर फांसी की सख्त से सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए, जिसने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

PunjabKesari

मामले के संबंधी विस्तृत आधिकारिक जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गांव चक्क हकीम में एक महिला का शव पड़े होने और उसकी हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल के आस-पास कोई सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं मिला है, लेकिन पुलिस विभिन्न तकनीकी पहलुओं और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर गहनता से जांच कर रही हैं। डी.एस.पी. ने कहा कि मृतका के परिजनों के बयानों को कलमबद्ध किया जा रहा हैं। पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है।पुलिस जांच का दौर जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!