स्कूल वैन हादसा-किसी ने कहा मेरा बेटा परसों से भूखा तो कोई बोला मेरी बेटी वापिस ला दो..

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2020 10:04 AM

school van accident

चीखों की आवाजों ने मंगलावार को फिर उस स्कूल वैन हादसे का दर्दनाक दृश्य लोगों की आंखों के सामने ला दिया जिसने 4 नन्हे-मुन्ने बच्चे छीन कर 4 परिवारों का दामन खाली कर दिया था

लौंगोवाल: चीखों की आवाजों ने मंगलावार को फिर उस स्कूल वैन हादसे का दर्दनाक दृश्य लोगों की आंखों के सामने ला दिया जिसने 4 नन्हे-मुन्ने बच्चे छीन कर 4 परिवारों का दामन खाली कर दिया था।

PunjabKesari

स्कूल वैन हादसे में आग से जल कर मरेमासूम बच्चों की अस्थियां लेने के लिए रामबाग में पहुंचे पीड़ित परिवार का दुख आज उस समय फिर छलक पड़ा जब पारिवारिक सदस्य लोगों से यह कहते दिखे कि ‘कोई मेरी बेटी को वापस ला दो’, ‘मेरा बेटा परसों का भूखा है उसको कोई रोटी वाला टिफिन पकड़ा दो’। दुख की इस घड़ी में कस्बे के सैंकड़ों लोग परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने रामबाग में पहुंचे हुए थे। 

PunjabKesari

बता दें कि  हादसे में मारे गए बच्चों कमलप्रीत कौर, सिमरजीत सिंह, नवजोत कौर और आराध्या की अस्थियां जल प्रवाह करने के लिए श्री कीरतपुर साहिब के लिए रवाना की गईं। इस मौके पर पीड़ित परिजनों और एकत्रित हु लोगों ने नम आंखों से मासूम बच्चों को हाथ जोड़ कर आखिरी अलविदा कहा। इन लोगों के दिल की आवाज शायद यही कह रही थी कि माफ करना बच्चों हम आप को नहीं बचा सके।PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!