संगरूर उपचुनाव को लेकर सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला

Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2022 08:55 AM

sangrur by election

रोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद से

संगरूर(बेदी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद से संगरूर की जनता को छोड़ दिया है और यही कारण है कि अब उनकी लोकसभा सीट पर लोग उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का चुनाव दफ्तर खोलने का विरोध कर रहे हैं।

अकाली दल के अध्यक्ष दिड़बा हलके के गांव बघरोल, कोहाडीया, खडिय़ाल, छाजली, धर्मगढ़ और रत्ता खेड़ा में पार्टी और पंथक उम्मीदवार बीबा कमलदीप कौर राजोआणा के हक में वर्कर मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद न केवल प्रशासन की बागडोर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हवाले कर दी, हल्के और संगरूर लोकसभा सीट जिन्होंने 2 बार उनको लोकसभा के लिए चुना, वहां के लोगों का धन्यवाद दौरा करने से भी किनारा कर लिया।

अकाली दल के अध्यक्ष ने लोगों को अपील की कि वे कमलजीत कौर राजोआणा की डटकर हिमायत करें। उन्होंने कहा कि राजोआणा को डाली गई एक-एक वोट उन सभी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए है, जो अपनी उम्रकैद पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाबियों को अपील करते हैं कि वह एकजुट होकर राजोआणा का लोकसभा के लिए चुनाव करें ताकि बंदी सिंहों की रिहाई करवाई जा सके और उनको परिवारों के साथ मिलाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!