एस.जी.पी.सी. ने सहायक हेडग्रंथी व 7 कर्मचारियों पर लिया सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला

Edited By Urmila,Updated: 14 Jan, 2024 12:30 PM

s g p c took strict action against head granthi and 7 employees

एस.जी.पी.सी. ने जांच के बाद सहायक हेड ग्रंथी सहित 8 कर्मचारियों पर एक्शन लिया है।

पंजाब डेस्क: एस.जी.पी.सी. ने जांच के बाद सहायक हेड ग्रंथी सहित 8 कर्मचारियों पर एक्शन लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि  पंजाब में दिवाली व बंदी छोड़ दिवस पर एक निहंग ने श्री अकाल तख्त साहिब पर टिप्पणी दी थी जिसके तहत यह उक्त जुर्माना किया गया है। इन सभी कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। 

निहंग बाबा सुखचैन सिंह ने श्री अकाल तख्त पहुंच कर माइक में बोलना शुरू कर दिया। संबोधित करते कहा कि जत्थेदारों की नियुक्ति पर टिप्पणी की। इसके अलावा बुड्ढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को जत्थेदार ऐलान कर दिया। उसकी ऐसी हरकत पर एतराज जताया गया। इस उक्त घटना की जांच की जिम्मेदारी ज्ञानी रखबीर सिंह ने एस.जी.पी.सी. को दी और गहराई से जांच करने के निर्देश दिए गए। 

जानकारी के अनुसार हेड ग्रंथी को 1 लाख जुर्माना लगाया गया है। स्टाफ के 7 सदस्यों को 25,000 रुपए प्रति कर्मचारी जुर्माना लगाया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उक्त कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनके होते हुए निहंग सिंह माइक के पास कैसे पहुंच गया। वहीं एस.जी.पी.सी. पैनल ने कहा कि निहंग सिंहों और संगठन प्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह अकाल तख्त के बाहर आयोजित किया जाए ताकि भविष्य ऐसा घटना न हो। जिक्रयोग्य है कि यह उक्त घटना दिवाली व बंदी छोड़ दिवस 12 नवंबर की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!