Edited By Kalash,Updated: 28 Apr, 2024 05:19 PM
लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाना साहनेवाल की पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है।
लुधियाना : लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाना साहनेवाल की पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है। खबर मिली है कि ग्यासपुरा में लोह लंगर की जमीन के घोटाले मामले में ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह पूर्व सी.एम. बेअंत सिंह के करीबी रहे बंत सिंह का बेटा है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस द्वारा एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आपको बता दें कि ग्यासपुरा सहित शहर में की जगहों पर लोह लंगर की करोड़ों की जमीन हैं। इस जमीन को कुछ नेताओं ने अवैध रजिस्ट्रियां करवाकर बेच दिया था। इसे लेकर थाना साहनेवाल पुलिस ने बीते दिनों मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह को दोराहा से गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य 14 आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोप हैं कि दलजीत सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लोह लंगर की जमीन की जाली रजिस्ट्रियां करवा करोड़ों रुपए की ठगी की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here