सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों, पिता-पुत्र सहित 4 पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2024 03:55 PM

fraud in the name of govt job

मंत्री, संतरी और हाई प्रोफाइल रसूखदार लोगों के साथ जान-पहचान की बातें कर लोगों को अपने जाल में फंसा कर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

खरड़ : मंत्री, संतरी और हाई प्रोफाइल रसूखदार लोगों के साथ जान-पहचान की बातें कर लोगों को अपने जाल में फंसा कर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप के तहत सिटी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ गांव मछली कलां निवासी गौरव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। यह मामला गुरप्रीत सिंह माता गुजरी कॉलोनी, जिला फतेहगढ़ साहिब, गुरप्रीत सिंह सेक्टर-43 चंडीगढ़, गुरप्रीत सिंह और प्रीतम सिंह मालिक गुरु सिक्योरिटी सेक्टर-70 मोहाली के खिलाफ दर्ज किया गया है।   

शिकायत में गौरव ने बताया कि उसके भाई कमलजीत सिंह को प्रीतम सिंह नाम का व्यक्ति मिला था। उसने उसे फायरमैन की नौकरी दिलवाने का झांसा देते हुए उससे 7 लाख रुपए की मांग की थी। उन दोनों भाईयों को नौकरी लगवाने के लिए एक तरह से पेशगी के रूप में एक लाख रूपए दिए थे। बदले में प्रीतम सिंह ने एक लाख का सिक्योरिटी चेक भी दिया था। तीन महीने बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों के नाम लिस्ट में आ गए हैं और अब वह तुरंत 4 लाख रुपए जमा करवा दें। उन्होंने 4 लाख जमा करवा दिए और बाकी के 2 लाख काम हो जाने के बाद देने का वादा किया।      

इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस के पास गांव रंगिया निवासी भूपिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त आरोपी गुरप्रीत सिंह ने उसे मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ फोटो दिखा कर झांसे में लेकर उससे और उसके रिश्तेदारों से 18 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।    

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!