Police Action : नशीली गोलियों व हेरोइन सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 16 May, 2024 07:06 PM

7 accused arrested along with intoxicating pills and heroin

जिला पुलिस ने नशीली गोलियों व हेरोइन सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बठिंडा : जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशीली गोलियों व हेरोइन सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एस.टी.एफ. के सहायक थानेदार राजपाल सिंह ने कोटशमीर के पास नाकाबंदी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोगों को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 700 गोलियां ट्रामाडोल की बरामद की। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों गुरमेल सिंह निवासी कोटशमीर, गुरपाल सिंह निवासी तुंगवाली व निंदर सिंह निवासी गुलाबगढ़ को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इसी प्रकार थाना दयालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने आरोपी कार सवारों तरसेम सिंह व सिकंदर सिंह को गांव मलूका से गिरफ्तार करके उनसे 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। उधर, दयालपुरा पुलिस के ही सहायक थानेदार कौर सिंह ने आरोपियों सुखदीप सिंह व नवदीप सिंह निवासी सेमा कलां को गिरफ्तार करके उनसे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!