BJP नेता के घर गोबर फेंकने वालों के खिलाफ दर्ज केस न हुए रद्द तो होगा रोड जाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Jan, 2021 05:16 PM

road will jammed in jalandhar on 7 january

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की.........

जालंधर: भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की गई एफ.आई.आर. रद करने की मांग की है। रविवार को पंजाब प्रेस क्लब में यूनियन के नेताओं ने ऐसा न करने पर 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का ऐलान किया है।

यूनियन के जिला प्रमुख कुलवंत सिंह सरपंच ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो सभी भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां फेंकी जाएंगी और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर केस रद न किया गया तो वे 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने के साथ-साथ भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां भी फेंकेंगे। इस मौके प्रधान मनदीप सिंह समरा, जिला सचिव कुलविन्दर सिंह मश्याना, नकोदर ब्लाक वाइस प्रधान गुरविन्दर सिंह भट्टी, सुखदयाल सिंह कादियां, कुलदीप सिंह सरपंच चक्क खुर्द, सुरजीत सिंह जंडियाला आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!