तेज रफ्तार प्राईवेट स्कूल की बस पेड़ से टकराई, 3 बच्चे घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 11:42 AM

road accident

सुनाम के एक प्राईवेट स्कूल की एक तेज रफ्तार बस गांव छाहड़ के पास वृक्ष के साथ टकरा गई,जिससे 3 बच्चे घायल हो गए।

कौहरियां (शर्मा):कौहरियां के नजदीक बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार वैन ड्राइवर की लापरवाही के कारण पलट गई, जिससे वैन में सवार 3 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक मलेनियम स्कूल सुनाम की वैन गांव रोड़ेवाला तथा कौहरियां के बच्चे लेकर रवाना हुई तो सिर्फ 2 किलोमीटर आगे जाकर पलट गई जिस कारण 3 बच्चे घायल हो गए। इनमें महकप्रीत शर्मा पुत्री राम कुमार शर्मा वासी कौहरियां गंभीर रूप में घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल कौहरियां ले जाया गया, जहां से उसे संगरूर अस्पताल भेज दिया गया। 

ओवर स्पीड तथा रफ ड्राइविंग कारण हुआ हादसा
उक्त स्कूल वैन हादसा ओवर स्पीड तथा रफ ड्राइविंग कारण हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वैन की स्पीड काफी ज्यादा थी तथा दूर से ही डगमगाती सी नजर आ रही थी जो देखते ही देखते हादसे का शिकार हो गई।

बच्चों को चढ़ाने के वक्त भी करते हैं जल्दबाजी
प्राइवेट स्कूल की वैनों के ड्राइवर बच्चों को वैन में चढ़ाने के वक्त बहुत ही ज्यादा जल्दबाजी करते हैं जिस कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।


कम वेतन पर रखे जाते हैं अनजान ड्राइवर
ज्यादातर स्कूल वैनों के लिए अनजान ड्राइवर भर्ती कर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जाता है क्योंकि अनजान ड्राइवर कम वेतन पर काम करने को तैयार हो जाते हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल वैनों की नए सिरे से जांच होनी चहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!