बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई के साथ दर्दनाक हादसा

Edited By Urmila,Updated: 10 Nov, 2026 12:28 PM

road accident

गांव मौला वाहिदपुर बिस्त दोआब नहर के पुल पर शाम करीब 7 बजे बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई।

गढ़शंकर (भारद्वाज): गांव मौला वाहिदपुर बिस्त दोआब नहर के पुल पर शाम करीब 7 बजे बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। गढ़शंकर पुलिस ने जोगिंदर सिंह निवासी मौला वाहिदपुर के बयान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मुश्ताक निवासी भातपुर जट्टां थाना माहिलपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

थाना गढ़शंकर के ए.एस.आई. रवीश कुमार ने बताया कि गांव खाबड़ा के निवासी जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि वह अपने लड़के जतिंदर सिंह (32) के साथ बाइक पी.बी. 24 सी 2158 पर अपनी लड़की की शादी के कार्ड रिश्तेदारों को बांट अपने घर वापस जा रहे थे। जब वह गांव मौला वाहिदपुर बिस्त दोआब नहर के पुल पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बेटे का सिर पुल के लोहे के एंगल से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचते ही बेटे जतिंदर सिंह की मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!